Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विद्युत विभाग द्वारा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से शुरू की गई अनोखी पहल

Published on: 10-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र महराजगंज, चंदापुर, जिहवा एवं ओसाह के अंतर्गत आने वाले गांवो में विभाग की अनोखी पहल देखने को मिली। अवर अभियंता चंदापुर सुनील कुमार, अवर अभियंता महराजगंज ग्रामीण अजय सैनी, अवर अभियंता जिहवा संजय कुमार, अवर अभियंता ओसाह हरिओम के नेतृत्व में रमेश शर्मा tg2, प्रवेश कुमार tg2, विजय कुमार लाइनमैन, दीपक मिश्रा लाइनमैन, चंद्रभान लाइनमैन, हरिश्चंद्र, बृजेंद्रसिंह, हनोमान, रामसुख, अनिल कुमार, शिव वरदान, स्नेहदीप, शिव प्रकाश, रामनरेश आदि ने महराजगंज कस्बा समेत मऊ, बरीबरा, मोतीगंज, ठाकुरपुर, कैड़ावा, पूरे अहलादी, मऊ सर्की, सिकंदरपुर सहित आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को 15 से 31 दिसंबर तक चलने वाली एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जागरूक किया। अवर अभियंताओं की यह अनोखी पहल उपभोक्ताओं को खूब रास आ रही है।

आपको बता दें कि, अवर अभियंता चंदापुर सुनील कुमार ने बताया कि, यह जागरूकता अभियान 15 से 31 दिसंबर तक चलने वाले एकमुश्त समाधान योजना के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, इस योजना के तहत, उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल, खराब मीटर और बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक किया जा रहा है। एकमुश्त समाधान योजना 15 से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान विभिन्न गांवों और कस्बा क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे।

विद्युत विभाग द्वारा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से शुरू की गई यह अनोखी पहल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच रही है, जिससे वे आसानी से योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस पहल के जरिए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बकाया बिल और अन्य समस्याओं को सुलझाने के लिए एक सरल और प्रभावी रास्ता विभागीय अधिकारियों ने अपनाया है। बिजली विभाग की यह नई पहल क्षेत्र के लोगों के लिए राहत का सबब बन रही है, और उन्हें बिना किसी झंझट के अपनी समस्याओं का समाधान पाने का एक अनोखा अवसर मिल रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel