Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अज्ञात वाहन ने दोपहिया मोटरसाइकिल मे मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

Published on: 10-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। बीती रात कोतवाली क्षेत्र के नरेठ मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद निवासी एक 22 वर्षीय नवयुवक अपने चाचा व चाची को छोड़कर दो पहिया मोटरसाइकिल से बीती रात अपने घर जा ही रहा था कि, रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व परिजनो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। बताते चले कि, कोतवाली क्षेत्र के नरेठ मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र माताफेर अपने दो पहिया मोटरसाइकिल से चाचा और चाची को महराजगंज बस पर बैठाने आया था तभी रात्रि लगभग 9:00बजे छोड़कर वापस घर जा ही रहा था कि हलोर से जमुरावां जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित कपूरपुर गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मोहित वहीं गंभीर हालत में घायल होकर गिर गया तथा बेहोश हो गया।

राहगीरों व परिजनों की मदद से मोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मोहित के मृत्यु होने की खबर गांव वासियों को हुई वैसे ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि बीती रात मार्ग दुर्घटना में मोहित की मृत्यु हो गई है पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel