UP चुनाव 2027 से पहले आधी आबादी को साधने की महातैयारी: सभी 403 सीटों पर महिला विस्तारक तैनात करेगी BJP, कल लखनऊ में होगी बड़ी कार्यशाला
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने महिला मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए बड़ी तैयारी शुरू की है। पार्टी राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारक तैनात करेगी, और इस अभियान की कमान महिला मोर्चा संभालेगा। रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी, जिसमें मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।