UP चुनाव की ड्राफ्ट लिस्ट जारी... ऐसे देखें वोटर लिस्ट में नाम कट तो नहीं गया, फिर कब तक जुड़ सकेगा?
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के मतदाताओं की संख्या करीब 19 लाख बढ़ी है, वहीं कुछ लोगों के नाम कटने की शिकायतें भी सामने आई हैं। मतदाता अभी अपना नाम सूची में देख सकते हैं और नाम न होने पर उसे जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, क्योंकि जनवरी के शुरू में आने वाली अंतिम सूची के बाद नाम जोड़ना संभव नहीं होगा।