UP Election 2027: 'अयोध्या से नामांकन दाखिल करें, तो मैं भी तैयार हूं'; CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती
गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव अगर अयोध्या से नामांकन दाखिल करें तो वह भी वहीं से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुकाबला आमने-सामने होना चाहिए। अखिलेश यादव ने पहले मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, जिसके बाद यह सियासी बहस तेज हो गई है।