UP में बढ़ गए 18 लाख 84 हजार वोटर, चुनाव आयोग ने जारी किया ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल
उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी कर दिया है। राज्य में मतदाताओं की संख्या पिछले आंकड़ों के मुकाबले 18 लाख 84 हजार बढ़ी है। पुरुष मतदाता 7 लाख 87 हजार बढ़कर 7.38 करोड़ और महिला मतदाता 10 लाख 96 हजार बढ़कर 6.20 करोड़ हो गई हैं। हालांकि 18 से 19 साल के नए मतदाताओं की संख्या में करीब 5.80 लाख की कमी दर्ज की गई है।