Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जनपद भर में फल फूल रहा सूदखोरी का धंधा, प्रशासन मौन

Published on: 24-10-2024

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देश के बाद भी जनपद भर मे सूदखोरी का धंधा बहुत तेजी से फल फूल रहा है। एक बार जो गरीब असहाय इन सूदखोरो के चक्कर मे फसता है वह जल्दी बाहर नहीं निकल पाता क्योकि मूलधन देने के बाद भी ब्याज पे चक्रव्रद्धी ब्याज लगाकर यह सूदखोर उनको लूटते रहते है।

ताजा मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के टूक गांव का है जहां बिना लाइसेंस सूदखोरी का धंधा जोरों पर फल फूल रहा है जिसमें गांव के ही दबंग लोगों द्वारा गरीब व असहाय लोगों को पैसा देकर ज्यादा पैसा वापसी लेना व जमीन पर जबरन कब्जा की चर्चा संपूर्ण क्षेत्र में जोरों पर है।

आपको बता दे की कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में टूक गांव निवासी रामशंकर पुत्र स्वर्गीय दाताराम ने कहा है कि गांव के ही निवासी छोटे सिंह पुत्र मुनीष सिंह व चंद्रभान सिंह पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर सिंह द्वारा मुझ प्रार्थी को एक वर्ष पहले लगभग ₹40000(चालिस हजार) 15% (पन्द्रह प्रतिशत) ब्याज पर दिया था इसके बदले मुझ प्रार्थी का पन्द्रह विश्वा खेत भी गहने रखा था।

जिस पर फसल लगाकर फसल काटने का भी काम करते रहे हैं। जबकि दिनांक 22 अक्टूबर024 को मुझ प्रार्थी द्वारा छोटे सिंह व चंद्रभान सिंह को ₹100000 (रुपए एक लाख) ब्याज सहित वापस कर दिया फिर भी दबंग प्रतिपक्षी गण खेत नहीं छोड़ रहे हैं और मना करने के बाद भी जबरन खेत जोत कर कब्जा कर लिए हैं।

जबकि मुझ प्रार्थी के घर पर आकर आज दिन बृहस्पतिवार को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी है तथा कहा कि तुमने जो ₹100000 (एक लाख) दिए हैं वह गांव के लोगों से क्यों बता रहे हो जबकि मैं प्रार्थी असहाय व गरीब व्यक्ति हूं और दोनों दबंग प्रतिपक्षी गण सरहंग किस्म के व्यक्ति हैं यदि जल्द ही पुलिस प्रशासन ने इन पर कठोर कार्रवाई न की तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel