Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

Published on: 17-10-2024

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में वाल्मीकि जयंती पर प्रधानाचार्य कमल वाजपेई के साथ सम्मानित अध्यापकों ने वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित की। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि महर्षि वाल्मीकि का जन्म महर्षि कश्यप और अदिति के नवम, पुत्र वरुण और उनकी पत्नी चर्षणी के घर हुआ था। इनका नाम रत्नाकर रखा गया।

बाल्यावस्था में इन्हें जंगल में रहने वाले भील उठा ले गए जिससे इनका पालन पोषण कबीले के संस्कारों पर हुआ। बताते हैं यह जंगल के रास्ते जाने वाले लोगों से उनका धन आदि पकड़कर ले लेते थे। एक बार नारद जी के साथ सप्त ऋषि जंगल के रास्ते जा रहे थे। उन्हें रोककर उनसे कीमती वस्तुएं देने को कहा। नारद जी ने कहा कि मेरे पास जो बहुत कीमती चीज है क्या आप उसे ले सकते हैं।

रत्नाकर ने इन्हें पेड़ से बांध दिया तब नारद जी ने कहा कि आपके पाप कर्म के परिणाम स्वरूप जो मिलेगा क्या उसमें आपका परिवार भी भागीदार होगा। क्योंकि चुराए एवं लूटे गए धन का उपयोग आपका परिवार भी कर रहा है। रत्नाकर जी ने घर में जाकर पूछा तो सभी ने पाप लेने से मना कर दिया। तब रत्नाकर जी को पश्चाताप हुआ तथा नारद से उपाय पूछा।

नारद जी ने कहा कि मेरे पास अमूल्य वस्तु रामनाम है। रत्नाकर से रामनाम जप करने को कहा। इन्होंने घोर तपस्या की दीपक ने इनके शरीर पर बांबी बना लिया ईश्वर की प्रेरणा से इन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की। सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के, चरित्र से परिचित कराया। वन में सीता माता को वनवास के समय आश्रय दिया वही लवकुश का जन्म हुआ उनकी शिक्षा दीक्षा का प्रबंध किया।आप आदि कवि कहलाए। सभी को महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। सभी को बाल्मीकि जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, राजकिशोर पाल, आदर्श शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जायसवाल, ज्योति सिंह, फातिमा, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्विता सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel