Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

वनिता समाज ने हरियाली तीज का किया भव्य आयोजन

Published on: 27-07-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली के मनोरंजन केंद्र में बीते 26 जुलाई 2025 को वनिता समाज शक्तिनगर द्वारा सावन के शुभ अवसर पर हरियाली तीज का उत्सव मनाया गया।

नारी सशक्तिकरण का संदेश देने वाली हरियाली तीज पर आधारित कल्चरल प्रोग्राम में तीज गीत, सावन के झूले व नृत्य का आयोजन हुआ। वहीं कुछ दिन पूर्व एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर में स्थित वनिता भवन में सभी वनिताओं द्वारा मेहंदी कॉम्पीटिशन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

सावन के हरियाली तीज के अवसर पर एनटीपीसी के तीनों प्रोजेक्ट की महिला मण्डल की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ शामिल हुईं।कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती पद्मा अईयन्गर (मुख्य अतिथि), श्रीमती शिखा श्रीवास्तव अध्यक्षा, वर्तिका महिला मंडल समिति, रिंहद, एवं श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, शक्तिनगर द्वारा श्री गणेश व शिव पार्वती जी की पूजा कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर के किया गया।

इस दौरान सभी प्रोजेक्ट की महिला मंडल की सदस्याएँ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अगले कड़ी में सभी महिलाओं ने सावन के झूले पर झूला झूल कर आनंद उठाया। श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथिगण का हार्दिक स्वागत एवं सादर अभिनंदन कर सभी सम्मानित महिलाओं को तीज कार्यक्रम के आयोजन हेतु बधाई दी।

कल्चरल प्रोग्राम के तहत कजरी गीत-संगीत का कार्यक्रम भी चला। जिसमें महिलाओं ने “सावन की सबको बधाई…ओ राधा रानी दुल्हन को आई’’ एवं “ओढ़नी सितारों की मंगा दे बलमा मैं तो झुला झूलन जाउंगी’’ गाकर सभी को झूमा दिया इसके बाद पेपर गेम तथा तीज क्वीन कॉन्टेस्ट नामक प्रोग्राम हुआ।

कार्यक्रम में सावन पर आधारित नये- पुराने फिल्मी गाने गाये गये। इसके साथ भगवान शिव की स्तुति पर नृत्य भी किया गया। इस मौके पर एनटीपीसी सिंगरौली की महिला कर्मचारी भी उपस्थित रहीं। जिनमें सुश्री खुशबू यादव, सुश्री अंकिता एवं सुश्री निकिता ने अपने डांस से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में तीज क्वीन श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती निशा चंदेल, फ़र्स्ट रनर अप तथा श्रीमती पुजा सुंदरी, सावन सुंदरी रहीं। पिछले 3 दिनों से चले आ रहे इन सावन उत्सव कार्यक्रमों का सभी ने बड़े ही उत्साह के साथ आनंद उठाया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel