Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान मेले का हुआ आयोजन

Published on: 26-10-2024

रायबरेली। युवा कल्याण एवम प्रादेशिक विकास दल विभाग व नेहरू युवा केंद्र रायबरेली द्वारा जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान मेला व चित्रकला,काव्य लेखन, कहानी लेखन इत्यादि विधाओं का आयोजन बछरावां ग्रामीण मिनी स्टेडियम में किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक राम लाल अकेला व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम प्रभारी राम किशोर व जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडे द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। जिला युवा आधिकारी द्वारा कार्यक्रम की मुख्य थीम पंच प्रण के ऊपर प्रकाश डाला गया और आजादी के 100 वर्ष पूरा होने पर भारत कैसे विकसित होगा? पर युवाओं को अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

प्रतिभागियों द्वारा भाषण, लोक गीत, लोक नृत्य, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी सहित आदि प्रतियोगिताओं में बढ चढ़ के प्रतिभाग किया गया। कविता व कहानी लेखन प्रतियोगिता में विकास सैनी प्रथम, स्तुति यादव द्वितीय , नित्य तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में यशंशी अवस्थी प्रथम, विज्ञान मेला में, आयुषी प्रथम, लोक नृत्य एकल में नितेश प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार द्वारा प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि यहां के विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम प्रभारी राम किशोर व जिला युवा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भास्कर सिंह, असगर अली, अंजू यादव, शिखा श्रीवास्तव, रुचि शुक्ला, कुलदीप सिंह, जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहरू युवा केंद्र विनय मिश्रा, ओंकार यादव, संजीव कुमार, स्वप्निल वर्मा, अजय बहादुर, अमित कुमार, आदित्य प्रताप सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel