Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, आदित्य कुमार हुए हेड बॉय एवं स्वाति तिवारी बनी हेड गर्ल

Published on: 05-07-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 5 जुलाई 2025 को सत्र 2025-26 के लिए चयनित विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डी ए वी गान से हुआ तदुपरांत अश्मि शुक्ला के निर्देशन में छात्राओं ने हनुमान चालीसा पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की सरसता में चार चांद लगाए।

मुख्य अतिथि अमरेंद्र प्रबंधक (कार्मिक) ने नवनिर्मित विद्यार्थी परिषद की टीम को कर्तव्य बोध कराते हुए जहां स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चरल कैप्टन, (बॉयज, गर्ल्स) जूनियर एवं सीनियर ग्रुप को बैज एवं बंद पहना कर कर्तव्य बोध कराया वहीं प्रत्येक सदन से हाउस कैप्टन एवं वाइस हाउस कैप्टन का बैज एवं बंद पहनाकर उन्हें जिम्मेदारियां सौपी।

तदुपरांत जूनियर ग्रुप से जहां वंश गर्ग एवं मान्या श्रीवास्तव जूनियर हेड बॉय एवं जूनियर हेड गर्ल तथा शौर्य सिंह एवं सानवी पांडेय डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल चयनित हुई।

वहीं सीनियर ग्रुप कक्षा 11वीं से सुंदरलाल यादव एवं नेहा पांडे डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल्स चयनित हुई तथा कक्षा 12वीं से आदित्य कुमार हेड बॉय एवं स्वाति तिवारी ने हेड गर्ल का खिताब जीतकर विद्यालय में अपनी पहचान बनाई।

मुख्य अतिथि ने चयनित विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों को बैज एवं बंद पहनाकर उन्हें अपने विद्यालय के कार्यों एवं कर्तव्यों का बोध कराते हुए शपथ ग्रहण कराया तथा अपने संबोधन के माध्यम से सभी को अपने कार्य क्षेत्र में बढ़कर आगे आने का संदेश दिया। प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने नवनिर्मित विद्यार्थी परिषद के सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल में भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पी ई टी अल्पना शर्मा, निखिल दत्ता, सभी सदन के हाउस मास्टर एवं शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रही। मतदान चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक राजीव चक्रवर्ती एवं डॉ.आनंद मोहन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी श्रीमती मंजू शुक्ला एवं श्रीमती अश्मि शुक्ला ने बखूबी निभाया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel