Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जनजातीय बहुल गांवों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों की रही भागीदारी

Follow

Published on: 24-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी जनजातीय बहुल गांवों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के पात्र लाभुक तक पहुँचाना है। शिविर के माध्यम से अभियान चलाकर योग्य लाभुकों की पहचान की जा रही है एवं उन्हें मौके पर ही योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। आज आयोजित कुल 20 शिविर में 250 से ज्यादा आवेदनों की अबतक ऑनलाइन इंट्री की गई है।

शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, उज्ज्वला योजना, मतदाता पहचान पत्र अद्यतन, टीकाकरण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना आदि के तहत सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी जा रही है, जो उत्साहपूर्वक अपने दस्तावेजों के साथ योजनाओं का लाभ उठाने हेतु पहुँच रहे हैं।

मौके पर ही आधार लिंकिंग, आधार अपडेट, बैंक खाता खुलवाना, स्वास्थ्य जांच, पेंशन सत्यापन, आवास जांच एवं श्रमिक पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं संपन्न की जा रही हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत सचिवों, पंचायत सेवकों, सहायक अभियंताओं, बीसी, सीएससी ऑपरेटरों एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर शिविरों को सुचारू ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। साथ ही, अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य, कृषि, कल्याण, एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं से भी लाभुकों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र परिवार तक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जाए, जिससे सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। धरती आबा जनभागीदारी अभियान सरकार की जनकेंद्रित योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एक पहल है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel