Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर साहब रहते है नदारद, ग्रामीण परेशान

Published on: 16-12-2024

-आईजीआरएस पर शिकायत की तो मिली फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी

उन्नाव, हिलौली। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर की शुरुआत करने के आदेश के बाद जहां इसका विरोध हुआ वही लापरवाह अधिकारी कर्मचारी आज भी अपने विभागों से नदारत रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी अधिकारी के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं होता, कार्यालय पहुंचे तो चपरासी कर्मचारी कहता है साहब बस आने वाले है।

कुछ ऐसे ही नदारत रहने वाले पशु चिकित्सालय के डॉक्टर साहब का मामला भी चर्चा में बना रहता है, किसी ने शिकायत या आवाज उठाई तो डॉक्टर साहब उसे फंसाने की धमकी देने लगते है। हम बात कर रहे है विकास खण्ड हिलौली के ग्राम मवई में स्थिति राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर की जो केंद्र में 12 बजकर 30 बजे तक भी नदारत रहते है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहता है।

आखिर ग्रामीण शिकायत करें तो किससे साहब, एक ग्रामीण डॉक्टर साहब से दवा कराने के लिए जब चिकित्सालय पहुंचा तो दोपहर के समय केंद्र पर चपरासी खाना खाता नजर आया, कहा साहब आएंगे, लेट लपेट आते हैं। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि डॉक्टर साहब गैर जनपद से कितने बजे अपने कार्यालय पहुंचते होंगे, और जानवरों का इलाज कब होता होगा।

सूत्रों की माने पिछले माह किसी ने आईजीआरएस पर शिकायत भी की तो शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर फंसाने की धमकी मिल गई। वही शिकायत का निस्तारण हो गया। ऊंची पहुंच के डॉक्टर साहब अब चिकित्सालय देर से पहुंचे या न पहुंचे इससे किसी को कोई लेना देना नहीं हां आसपास के ग्रामीणों को पशुओं का इलाज कराने में दिक्कत जरूर आती है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel