Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

घटिया निर्माण कार्य से ग्रामीणो में नाराज़गी किया धरना प्रदर्शन

Published on: 27-10-2024

-खाऊ कमाऊ नीति के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा इन्हौना महराजगंज मार्ग

महराजगंज, रायबरेली। लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार की खाऊ कमाऊ नीति के चलते महराजगंज वाया इन्हौंना संपर्क मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। जिसका विरोध आज सैकड़ों ग्रामीणों ने रोड पर उतरकर किया तथा निर्माण कार्य जब तक मानक के अनुसार नहीं होगा तब तक के लिए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

बताते चलें कि, महराजगंज वाया इन्हौंना मार्ग जिले की शान तथा क्षेत्र के जनप्रिय जन प्रतिनिधि स्वतन्त्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अथक प्रयास के बाद लगभग 20 वर्षों बाद इस रोड को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को धन स्वीकृत किया गया जिससे कि क्षेत्र के नौनिहाल बच्चे अधिवक्ता किसान माताएं बहनें अपने गंतव्य स्थान को एक अच्छी शुरुआत होने के बाद एक पहुँच सकें लेकिन लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट ठेकेदार धन कमाने के चक्कर में मानक के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा है।

जो निहायत गलत है और इसी को लेकर आज सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने रोड पर उतर कर विभाग के प्रति व ठेकेदार के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया तो वहीँ ग्रामीणों का कहना है कि हम सभी लोगों को 20 वर्षों बाद सबका साथ सबका विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रयास से इस सड़क को बनवाने का मौका मिला है तथा मानक के अनुसार सड़क बनवाई जाए।

जिससे कि कई वर्षों तक किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो सके तथा मामले को उच्च अधिकारी व जन प्रतिनिधि संज्ञान लें और ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सबक सिखाया जाए।

इस मौके पर खेरवा प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट रणविजय सिंह, राहुल मिश्रा, पवन सिंह, मोहन सिंह, जयभद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह,शुभम सिंह, लोक नाथ पाण्डेय, सूशील मिश्रा, देशराज, संतोष, चंदर यादव, रजनीश यादव, कप्तान सिंह, गुड्डू तिवारी, मोहम्मद वसीम, मोती पासी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel