Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जब कैटरीना ने रखा था अपना पहला करवा चौथ, शाम 8:30 बजते ही उनका ब्लड प्रेशर हो गया था हाई

Follow

Published on: 19-10-2024

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बी-टाउन के सबसे चर्चित और प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमेस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। विक्की-कैटरीना अक्सर ही एक-दूसरे के बारे में बात करते नजर आ जाते हैं। खासतौर पर विक्की कौशल कभी ये जाहिर करने से पीछे नहीं हटते कि वह अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। ऐसे ही विक्की कौशल ने एक बार कैटरीना कैफ के पहले करवा चौथ को लेकर भी बात की थी और बताया था कि व्रत के दौरान कैसे 8.30 बजते ही कैटरीना का पारा हाई हो गया था। विक्की ने अपनी पत्नी के गुस्से के पीछे की वजह भी बताई थी।

कैसा था कैटरीना का पहला करवा चौथ?

फिल्म कंपेनियन के साथ बातचीत में विक्की कौशल ने खुलासा किया था कि जब कैटरानी ने उनके लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा था तो वह धीरे-धीरे अपना सब्र खोती जा रही थीं और बार-बार गूगल से चंद्रमा का अपडेट ले रही थीं। यही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि जब गूगल की अपडेट के अनुसार 8.30 बजे चंद्रमा नहीं निकला तो कैटरीना ने क्या किया।

कैटरीना कैफ का पहला करवा चौथ

विक्की ने कैटरीना के पहले करवा चौथ व्रत के बारे में बात करते हुए कहा था- “उन्होंने  Google से पूछा कि वह चंद्रमा को कब देख पाएंगी। गूगल से जवाब मिला रात 8:30 बजे। मैंने उनसे कहा कि चांद गूगल की बात नहीं सुनेगा, ये तभी आएगा जब चाहेगा। Google बादलों की गति की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। गूगल के अपडेट के अनुसार चांद नहीं निकला। जैसे ही इसमें देरी हुई  वह बोलीं- ‘ये नहीं आया है।’ मैंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं इसे बोल रहा हूं कि ये ना आए। यह जब चाहेगा तब आ जाएगा। गूगल के बताए टाइम अनुसार 8:30 बजे तक वह पूरी तरह ठीक थीं। लेकिन, जैसे ही 8,30 बज गए उसके बाद, वह बोलीं- ‘अब मुझे भूख लग रही है’।”

विक्की ने भी रखा था करवा चौथ का व्रत

कैटरीना ने भी एक पोर्टल के साथ बातचीत में अपने पहले करवा चौथ को लेकर बात की थी और खुलासा किया था कि सिर्फ उन्होंने ही नहीं विक्की ने भी करवा चौथ का व्रत रखा था और ये उन्हें विक्की की सबसे प्यारी चीज लगी थी। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

कैटरीना-विक्की के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म के बाद किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। दूसरी तरफ विक्की कौशल ‘छावा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। टीजर में विक्की कौशल को छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में देखा जा सकता है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel