Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बड़े बड़े आदेश! अवैध कब्जा छुड़ाने के दावे हवाहवाई, जिम्मेदार कौन!

Published on: 31-01-2025
  • लापरवाह जिम्मेदारों पर क्यों नहीं हुई कार्यवाही, उप मुख्यमंत्री सहित तहसील/पुलिस/लेखपाल को मिले आदेश ठंडे बस्ते क्यों!

एसके सोनी

रायबरेली। सरकार के अवैध जमीनों से कब्जा मुक्त के दावे पर जनपद के खीरों ब्लॉक के पुलिस लेखपाल सहित अन्य तहसील प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पर बड़े सवाल खड़े करता है, बीते कई सालों से पुलिस प्रशासन व जिले के उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र पर आदेश के बावजूद आखिरकार ब्लॉक/तहसील के अधिकारी कब्जा मुक्त में हीलाहवाली क्यों करते है। बताया जाता है कि गांव के अंजनी कुमार पुत्र स्व रामराज निवासी ग्राम नुनैरा थाना खीरों रायबरेली के पिता रामराज 2017 से रास्ते पर अवैध कब्जा को लेकर कार्यवाही की मांग करते रहे किए लेकिन जुलाई 2022 में अचानक उनका निधन हो गया।

अब पुत्र अंजनी कुमार रास्ता न होने के कारण और पिता अचानक गुजर जाने के बाद रामकरन पुत्र अयोध्या ने मेड काटकर आने जाने का मार्ग बाधित कर दिया जिसके कारण खेती किसानी बंद करके पीड़ित मजदूरी करके अपने रास्ते को लेकर लड़ाई लड़ता रहा। थाना दिवस से लेकर उपमुख्यमंत्री श्री केशवप्रसाद मौर्य तक शिकायती पत्र दिये गए है जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने 22/12/2023 को नाली चकरोड तालाब खाली करवाने के आदेश दिये, तहसील के अधिकारियों ने इस आदेश को नजर अंदाज कर दिया।

शिकायतकर्ता को रास्ता देने का आश्वासन दे दिया गया, बावजूद कागजी कार्यवाही के अनुसार सरकारी जमीन खाली दिखाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया, पीड़ित के मोबाइल में मैसेज आया कि नाली संख्या 137 चकरोड संख्या 138 तालाब संख्या 133 व 134 खाली कराकर भू माफियाओं को बता दिया जाये की दोबारा जमीन पर कब्ज़ा किये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

फिर हो गया कब्जा, खड़ी हो गई फसल, आखिर किसकी मिली भगत साहब!

डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि सरकारी जमीन पर वर्तमान 27/01/2025 को भी भू माफियायों ने अवैध कब्जा बरकरार है, वही दबंगई के कारण फसल तैयार कर रहे है। क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा बीते काफी महीनो से पीड़ित को तारीख पर तारीख देकर गुमराह किया गया।

पीड़ित किसान समाजसेवा के साथ गेंदा, गुलाब सब्जी जैसी खेती करता है। पीड़ित का आरोप है कि उस पर जानलेवा हमला भी हुआ, जान से मारने की धमकी भी दे दी गयी, पीड़ित को परेशान किया जा रहा है। शिकायत करने पर आए दिन पीड़ित को धमकियां दी जाती है और कुछ जिम्मेदार लोगो के द्वारा कहा जाता है, आवाज ना उठाओं तुम्हे रास्ता मिल जायेगा।

तस्वीर में दिख रही महिला तालाब की जमीन में आती है, वहीं अमृत सरोवर के काम भी अधूरा पड़ा है, यह पूरा मामला तालाब संख्या 133, 134 नाली संख्या 137 चकरोड संख्या 138 का बताया जा रहा है।
अब देखना यह है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को पुलिस व प्रशासन द्वारा कब तक मुक्त कराया जाता है यह तो समय तय करेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel