Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चेहरे पर मुस्कान और आंखों में गॉगल्स लगाए उस शख्स से मिले सैफ अली खान, जिनकी वजह से बची थी उनकी जान।

Published on: 23-01-2025

ठीक एक हफ्ते पहले बीते गुरुवार की रात सैफ अली खान पर धारदार चाकू से हमला हुआ था। ये हादसा एक्टर के घर पर ही हुआ था। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। चोरी की मंशा से घर में दाखिल हुए शख्स ने एक्टर पर 6 बार वार किए थे। खून से लथपथ एक्टर जैसे-तैसे ऑटो से अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनके दोनों बेटे तौमूर और जहांगीर भी थे। साथ ही एक्टर की एक मेड भी थीं। गंभीर अवस्था में एक्टर को जिस ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाया था, अब उससे उन्होंने मुलाकात की है। अपनी तबीयत में सुधार होने के बाद एक्टर अपनी जान बचाने वाले ऑटो चालक को नहीं भूले और उन्होंने उससे मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

 

सैफ ने की ऑटो चालक से मुलाकात

इन तस्वीरों से जाहिर हो रहा है कि ये लीलावती अस्पताल की हैं। ये तस्वीरें बीते दिन एक्टर के डिस्चार्ज होने से पहले ही ली गई हैं। सैफ अली खान इन तस्वीरों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ ही व्हाइट शर्ट कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक गॉगल भी लगाए हैं। हाथ में उनके चोट पर लगाए जाने वाला कवर दिख रहा है। बैकग्राउंड में अस्पताल का बिस्तर भी दिख रहा है। नीली शर्ट पहने ऑटो चालक भजन सिंह साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने उनके कंधे पर हाथ रखा है। दोनों ही बिस्तर पर बैठे हैं।

घर जाने से पहले सैफ ने की मुलाकात

इसके अलावा एक और तस्वीर भी ली गई है, जिसमें दोनों ही खड़े हैं। दोनों ही तस्वीरों में सैफ अली खान काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें बीते दिन ली गई हैं, जब सैफ अली खान अपने घर जाने की तैयारी में थे। इन्हीं कपड़ों में एक्टर को घर के बाहर बीते दिन स्पॉट किया गया। बता दें, सैफ अली खान की हादसे के बाद सर्जरी की गई है। वो रिकवर कर रहे हैं। 5 दिन अस्पताल में गुजारने के बाद वो मंगलवार को घर रवाना हुए हैं।

ड्राइवर ने नहीं लिए थे पैसे

सैफ अली खान के साथ ये हादसा देर रात 2-2.30 बजे के करीब हुआ। इस दौरान उनका ड्राइवर मौजूद नहीं था और न ही घर पर मौजूद किसी शख्स को गाड़ी चलानी आती थी। ऐसे में एक्टर ऑटो के सहारे ही लीलावती अस्पताल पहुंचे। ऑटो चलक से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। अस्पताल पहुंचाने वाले चालक एक्टर को पहचान भी नहीं सके थे। उन्होंने बताया था कि एक्टर लगातार पूछते रहे थे कि वो कितनी देर में अस्पताल पहुंचेंगे। अस्पताल पहुंचने के बाद ही चालक को पता चला कि घायल हालत में ये एक्टर सैफ अली खान थे। ऑटो चालक ने एक्टर से अस्पताल पहुंचाने के पैसे भी नहीं लिए थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel