Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सोनारी उपकार संघ परिसर में संरक्षक सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में नारी शक्तियों को मिला सम्मान

Follow

Published on: 01-04-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी उपकार संघ के प्रांगण में चैत नवरात्रि पर जंवारा पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से चल रहा है। सोमवार को उपकार संघ के संरक्षक एवं जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु माता रानी के इस पावन दरबार में जमशेदपुर की आन, बान और शान कही जानेवाली महिलाओं को बतौर अतिथि बुलाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बतौर अतिथि उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय बाॅक्सर अरुणा मिश्रा, कवियित्री अंकिता सिन्हा, कवियित्री सह सामाजिक कार्यकर्ता सरिता, पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर माॅनद्रीता चटर्जी, जीवों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर एनीमल लवर रितिका, जया साहू (झरिया तेली महिला समाज की महामंत्री), लक्ष्मी साहू (सीपी समिति महिला समिति की अध्यक्ष) और स्नेहा देवांगन (छत्तीसगढी अभिनेत्री) को उपकार संघ के सदस्यों ने माता रानी की चुनरी और प्रतीक चिन्ह भेंट की।

इस मौके पर सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और वरिष्ठ पत्रकार रघुवंश मणि सिंह खास तौर पर मौजूद थे। उनलोगों ने अपने संबोधन में कहा कि नारी किसी से भी कम नहीं है।

इस अवसर पर सम्मानित की गई सभी नरियों ने अपनी बातों को रखा और अपने संबोधन में नारी शक्ति का आह्वान करते हुए लोगों से अपील की कि वे इस नवरात्रि पर संकल्प करें कि वे मां दुर्गा की पूजा करने के साथ ही असल जिंदगी में शक्ति स्वरूपा सभी नारियों का सम्मान करेंगे। इस दौरान अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने मां दुर्गा की आराधना को समर्पित एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालुओं ने तालियों से उनका स्वागत किया।

आज के कार्यक्रम के आयोजन में उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा व मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों की महती भूमिका रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel