Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अपने जनप्रिय नेता सुशील पासी का जन्मदिन

Published on: 08-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने जनप्रिय नेता व बिहार प्रभारी सुशील पासी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

बताते चलें कि, आज दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे क्षेत्र के खैरहना तिराहे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बिहार प्रभारी सुशील पासी का जन्मदिन हर्सोल्लास के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने जनप्रिय नेता सुशील पासी को 51 किलो की माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर व केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

तो वहीं कार्यक्रम में पहुंचे रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इलियास उर्फ मन्नी व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, मोहम्मद उमर, अजमल खान, बाबू खां की मौजूदगी में खैरहना तिराहे पर जनप्रिय नेता सुशील पासी की मौजूदगी में केक काटकर एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर जन्मदिन मनाया गया।

तो वहीं मौजूद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बिहार के प्रभारी तथा गरीबों के मसीहा सुशील पासी ने उपस्थित जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी लोगों के आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंचा हूं तथा आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि, जिस विश्वास और उम्मीद के साथ आप सभी ने आज तक हमारे कंधे से कंधा मिलाकर हमको सहयोग देकर इस काबिल बनाया है कि, मैं आप सभी की सेवा कर सकूं।

मैं आम जनमानस व आप सभी की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहा हूं और रहूंगा, विश्वास दिलाता हूं कि, कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता पर किसी प्रकार का प्रशासनिक या पुलिसिया उत्पीड़न किया गया तो उसका सुशील पासी मुंहतोड़ जवाब देगा। एक बार पुनः सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को व उपस्थित जन समुदाय को जन्मदिन पर बधाई देता हूं व आशीर्वाद की कामना करता हूं।

इस मौके पर अजमल खान, मोहम्मद उमर, जसीम अहमद, सफीर अहमद, आरिफ अहमद, फारूख, आसिफ अली, महफूज अली, राजू खान, बुग्गा, शिवकिशोर प्रधान इस्तिखार अहमद, बाबू खां, छेदी पासी, भगवान दीन फौजी, विचित्र चौधरी, अर्जुन पासी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, महेश कश्यप, जीतू शुक्ला, रमेश पासी, बृजेश पासी, विंदा पासी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel