Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘ये रिश्ता… के ‘मनीष गोयनका’ को 4 बार पड़ा दिल का दौरा

Follow

Published on: 18-10-2024

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 15 सालों से टीवी पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। जब शो की शुरुआत हुई थी तो अक्षरा और नैतिक की कहानी दिखाई गई थी। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी, धीरे-धीरे उनकी कहानी बढ़ते हुए चार पीढ़ियों तक पहुंच गई। इस शो में लगातार कई बार लीड किरदार भी बदल दिए गए। बीते सालों में काई बार शो में छोटी-छोटी गलतियां हुई हैं, जिसे लोग नजरअंदाज नहीं कर पाए और उन्हें देख मेकर्स को ट्रोल कर दिया। अब इन दिनों जिस गलती की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मनीष गोयनका से जुड़ी हुई है। इसे लेकर कई मीम भी बन चुके हैं।

शो में हुआ सबका सफाया, लेकिन टिके हैं मनीष गोयनका

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की दूसरी जनरेशन अक्षरा और नैतिक की मौत के बाद आई। तभी मनीष गोयनका की भी एंट्री हुई थी। मनीष गोयनका कार्तिक के पापा बने थे। अब शो की चौथी पीढ़ी चल रही है, इस बीच कई किरदार चले गए, लीड एक्टर्स का भी पत्ता कट गया लेकिन शो में मनीष गोयनका टिके हुए हैं। अब लोग कह रहे हैं कि इस शो से उनका जोड़ फेवीकोल वाला है, जो तोड़े नहीं टूटने वाला। फिलहाल मनीष गोयनता शो में परनाना के रोल में हैं। इस बीच शो की कहानी में उन्हें 4 बार हार्ट अटैक आ चुके हैं। कई बार उन्हों मौत के मुंह में जाते, अस्पताल में झुलसते दिखाया जा चुका है, लेकिन मनीष गोयनका अभी भी जिंदा हैं, जिन लोगों ने उनकी सेवा की वो भी अब निपट चुके हैं।

कब-कब आया हार्ट अटैक

मनीष गोयनका को पहला हार्ट अटैक दूसरी जनरेशन की कहानी के दौरान ही आया था। तब उनकी देखभाल कार्तिक और नायरा ने की थी। इसके बाद उन्हें तीसरी जनरेशन में नायरा-कार्तिक की बेटी अक्षरा की कहानी के बीच भी हार्ट अटैक आया। ये दूसरा हार्ट अटैक था। अक्षरा और अभिमन्यु उनकी देख-रेख करते नजर आए। तीसरी पीढ़ी के बाहर होने के बाद अभीरा और अरमान की कहानी शुरू होती है। एक बार फिर मनीष गोयनका को हर्ट अटैक आया है। अभीरा और उसका पति अरमान इस बार देखभाल करते हैं। इसके बाद शहजादा धामी को शो से निकाल दिया जाता है। अब रोहित पुरोहित की एंट्री के बाद चौथी बार भी हार्ट अटैक आ चुका है, लेकिन मनीष गोयनका जिंदा हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel