सना। यमन में हूती विद्रोहियों के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक सैन्य शिविर को निशाना बनाया गया, जिसमें 20 सैनिकों की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस हमले में कई सैनिक घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मिसाइलें सैन्य शिविर पर गिरीं, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ। यमन में लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच यह हमला हाल के महीनों के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
हूती विद्रोही इससे पहले भी सैन्य ठिकानों और पड़ोसी इलाकों पर मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी लेते रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने यमन में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।


