मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, लोगों ने कैनवास पर साझा किए अपने विचार

18 Nov 2026, 04:27 AM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ में गोमती नदी के किनारे 1090 चौराहे पर मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे और 'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूरे होने पर इसका अवलोकन किया। लोगों ने कैनवास पर अपने विचार लिखे और 2017 के बाद प्रदेश में आए बदलावों पर अपनी राय साझा की। इस मौके पर 'रंग दे बसंती' मंच पर अध्यात्म, सूफी संगीत और भारतीय संस्कृति की प्रस्तुतियां भी हुईं।