यूपी और उत्तराखंड के बीच पुराने विवाद सुलझाने की कवायद तेज, लखनऊ में योगी से मिले CM धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बनबसा बैराज, नगरा बाईपास नहर और पुराने पुलों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों के बीच लंबित परिसंपत्ति विवादों को सुलझाने और पहले लिए गए फैसलों को लागू करने पर जोर दिया गया।