यूपी चुनाव 2027 में OBC, दलित और मुस्लिम कितने प्रभावशाली? जानें पूरा जातिगत समीकरण
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जातिगत समीकरण फिर चर्चा में हैं। प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 40-41 फीसदी मानी जाती है, जिनमें यादव, कुर्मी, मौर्य, जाट, राजभर और निषाद समुदाय शामिल हैं। दलित और मुस्लिम मतदाताओं का रुख भी चुनावी नतीजों पर असर डालता है, इसलिए सभी दल इन वर्गों को साधने में जुटे हैं।