यूपी चुनाव में सपा से गठबंधन होगा या नहीं? अमेरिका की धरती से राहुल गांधी ने बताया
विदेश दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में दोनों दलों का गठबंधन है और वे अच्छी स्थिति में हैं। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।