लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को लखनऊ आएंगे और पार्टी की चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार शाह संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ स्तर तक की तैयारियों का जायजा लेंगे। प्रदेश भाजपा इकाई ने दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में उम्मीदवार चयन, गठबंधन के समीकरणों और प्रचार अभियान की रूपरेखा पर चर्चा होगी। विपक्षी दल भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, जिससे प्रदेश का सियासी माहौल गरमाने लगा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मजबूत संगठन ही चुनाव जीत की कुंजी है और इसी दिशा में भाजपा लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन | Advertisement



