मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी में अब सताने लगी ठंड, रात में तापमान 5 डिग्री तक गिरा, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन

18 Nov 2026, 08:27 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। पछुआ हवाओं के चलते बीते 48 घंटों में रात के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद हवाओं का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा।