यूपी में बनेगा राज्य सहकारी महाविद्यालय, एआई, साइबर क्राइम और बैंकिंग में मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में राज्य सहकारी महाविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए लखनऊ के रहमान खेड़ा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान की 4.51 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। यह देश का पहला राज्य सहकारी महाविद्यालय होगा, जो गुजरात के त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय से संबद्ध रहेगा। यहां पारंपरिक विषयों के साथ एआई, साइबर क्राइम, कंप्यूटर मार्केटिंग और बैंकिंग जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी चलेंगे।