यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने और टले, निवर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा, योगी कैबिनेट ने दी अध्यादेश को मंजूरी
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव छह महीने और टल गए हैं। योगी कैबिनेट ने पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश-2026 के मसौदे को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद प्रदेश की 57,694 ग्राम पंचायतों में निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में काम करते रहेंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होने वाला था, अब वह छह महीने और बढ़ गया है।