यूपी में फिर 6 महीने टलेंगे पंचायत चुनाव? आज कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक बार फिर टल सकते हैं, इस बार छह महीने के लिए। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है। इसके लिए पंचायती अधिनियम में बदलाव कर उत्तर प्रदेश पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश-2026 को मंजूरी दी जा सकती है, साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।