उत्तर प्रदेश पुलिस ने तकनीक की मदद से मानवीय पहल का बड़ा उदाहरण पेश किया है। सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट सामने आने पर मेटा कंपनी से मिलने वाले अलर्ट के आधार पर पुलिस ने एक जनवरी 2023 से दस अक्टूबर 2026 के बीच चार हजार से अधिक लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया है। व्यवस्था के तहत मुख्यालय से संबंधित क्षेत्र की पुलिस को तुरंत सूचना मिलती है और स्थानीय टीम मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करती है तथा परिजनों की मदद से भावनात्मक सहारा देती है। हाल के मामलों में लखनऊ में दस मिनट और गाजियाबाद में आठ मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि संकट में फंसे व्यक्ति तक समय पर पहुंचना ही इस व्यवस्था की सबसे बड़ी सफलता है और इसे और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन | Advertisement



