लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार पुलिस बल को वर्दी से लेकर भत्तों तक कई सुविधाओं की सौगात देने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इन घोषणाओं का ऐलान कर सकते हैं। प्रस्तावों में वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ अन्य भत्तों और सुविधाओं को बेहतर करना शामिल है। लंबे समय से पुलिसकर्मी भत्तों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। सरकार का मानना है कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है, खासकर त्योहारों के मौसम में जब पुलिस पर काम का दबाव सबसे ज्यादा होता है। पुलिस संगठनों ने सरकार के इस संभावित कदम का स्वागत किया है। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम फैसला कैबिनेट स्तर पर लिया जाएगा और घोषणा के बाद लाभ लाखों पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को मिलेगा।
विज्ञापन | Advertisement

