Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

धावापुर खसरवारा में आयोजित हुआ ‘आपका विधायक आपके द्वार’ शिविर, सुनीं गयी ग्रामीणों की समस्याएं

Published on: 06-10-2024

-गांव की शान पहल के अंतर्गत डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्राम धावापुर खसरवारा के चार मेधावियों को साइकिल प्रदान कर किया सम्मानित

-डॉ. राजेश्वर सिंह ने लगवाया आधार सुविधा शिविर, 60 को मिला लाभ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । किसी भी विधानसभा क्षेत्र की प्रगति का प्रमाण वहां रहने वाली जनता की खुशहाली है और जनता की संतुष्टि उनकी समस्याओं के निवारण से जुड़ी हुई है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जनसमस्याओं के निवारण और उनकी खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

हर क्षेत्रवासी की समस्याओं का निदान कर  सरोजनीनगर को एक खुशहाल विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा नियमित तौर पर आयोजित ‘आपका विधायक आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर का आयोजन को धावपुर खसरवारा में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामवासियों ने स्ट्रीट लाइट सम्बंधित – 12, प्रधानमंत्री आवास सम्बंधित -07 और सोलर लाइट सम्बंधित -03 सहित करीब 30 समस्याओं / सुझावों से अवगत कराया।

साथ ही ‘गाँव की शान’ पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले धावापुर खसरवारा के 2 मेधावियों सौरंग (76.8%) एवं सलोनी कश्यप (69.8%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों मुस्कान गौतम (67%) एवं सौरभ सिंह (60.16%) को साइकिल, दीवार घड़ी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जन सुनवाई शिविर के दौरान धावापुर खसरवारा में 43वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर इंडोर एवं आउटडोर गेम्स कैरम, वॉलीबाल, फुटबॉल आदि की स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई।

शिविर के दौरान ग्राम प्रधान खसरवारा राजा, सेक्टर संयोजक धर्मेन्द्र, ओम प्रकाश सिंह, अमरीश सिंह, बूथ अध्यक्ष शमशेर सिंह, महिला मोर्चा पदाधिकारी सुमन, रानी देवी , छविनाथ, दल बहादुर, मनीराम, दान बहादुर, राज कुमार एवं मंजू देवी को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर की पहचान ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से ताजा – पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

इनसेट-

विधायक कार्यालय पर लगा आधार सुविधा कैंप 

रविवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के पराग चौराहा आशियाना स्थित कार्यालय पर एकदिवसीय आधार सुविधा कैंप का अयोजन किया गया। कैंप के दौरान करीब 60 लोगों को आधार कार्ड बनवाने, संशोधित करवाने एवं बायोमेट्रिक अपडेट करवाने की सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel