Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

साकची में युवा कांग्रेस ने निकाला जुलूस, संविधान बचाओ रैली में हुए शामिल

Follow

Published on: 25-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। साकची पार्किंग एरिया में कांग्रेस का जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली (जनसभा) का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जनसभा रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, राकेशवर पांडे अजय सिंह, देविका सिंह, अशोक चौधरी, फिरोज खान, रीना सिंह, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर समेत कई वरिष्ठ नेतागणों ने रैली को संबोधित किया।

इससे पहले संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची शहीद चौक से जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पहुंचा। केंद्र सरकार के द्वारा लगातार हो रहे संविधान विरोधी नीतियों का विरोध जमकर किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया गया।

जुलूस में जाने वाले में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता बलदेव सिंह, अमित श्रीवास्तव, मुकेश यादव, गौतम साहू, दिलीप साहू, सागर साहू, अमित साहू, संतोष गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद, अजय साहू, कन्हैया लाल गुप्ता, मुकेश सिंह, गोल्डी सिंह, सुनील, रविदास, बबलू टुडू, श्रीराम साहू आदि शामिल थे।

कार्यक्रम सफल होने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने सभी कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel