पुरवा(उन्नाव)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने महिला थाना प्रभारी समेत कई मातृशक्तियों को सम्मानित किया। प्रतिवर्ष आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में देश में महिलाओं को सशक्त व जागरुक करने के लिए शासन द्वारा मिशन शक्ति की मुहीम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सामाजिक संगठन चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ भी प्रतिवर्ष महिला दिवस के अवसर पर समाज की अग्रणी महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करता है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष उन्नाव शिवम चौरसिया ने अपने पदाधिकारियों के साथ जनपद की नवनियुक्त महिला थाना प्रभारी प्रेमावती यादव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा भी की और बधाई भी दी। इस दौरान विशाल चौरसिया, लवकुश चौरसिया, मुकेश चौरसिया आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने कई शिक्षिका बहनों को भी सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष शिवम चौरसिया ने हमारे संवाददाता को बताया कि संगठन लगातार महिलाओं को जागरूक कर पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौरसिया भी संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
उन्नाव से विजय वर्मा की रिपोर्ट