Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

गोस्वामी तुलसीदास ने रामराज का आदर्श घर-घर तक पहुंचाया ( आचार्य सतानंद महाराज) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 12-08-2024

गोस्वामी तुलसीदास ने रामराज का आदर्श घर-घर तक पहुंचाया ( आचार्य सतानंद महाराज) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

श्री रामचरितमानस पारिवारिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन का आदर्श है ( सतानंद जी महाराज)

मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुई श्री रामचरितमानस कथा 

श्री गोपेश्वर नाथ महादेव जी गोपी शुक्ला शिवालय  मालवीय नगर प्रयागराज के तत्वाधान में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर श्री गोपेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीराम चरित्र मानस कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ आरंभ की गई कथा के प्रथम दिवस पर पूज्य महाराज आचार्य सतानंद महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास के द्वारा रचित श्री रामचरितमानस पारिवारिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन का मार्गदर्शन करती है 

और यह ग्रंथ केवल भक्तिमार्ग के साधकों का भाव ही पुष्ट नहीं करती, वरन्  एक सम्पूर्ण व्यावहारिक जीवन दर्शन को समेटे हुए एक ऐसा ग्रन्थ है जिसने हम संसारी जीवों के व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और राजनैतिक जीवन के विभिन्न अंगों के लिए आदर्श स्थापित किया और कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का चरित्र घर घर तक पहुंचा कर रामराज के आदर्श को स्थापित किया 

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कि प्रत्येक दिन गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में सुबह 8:00 बजे से 12:00 तक दीपक तिवारी जी के संयोजन में रुद्राभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा

कथा के पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली गई जो भारती भवन लोकनाथ, रानी मंडी, कल्याणी देवी होते हुए गोपेश्वर नाथ मंदिर महादेव के प्रांगण में संपन्न हुई 

   इस अवसर पर कुमार नारायण राजेश केसरवानी, दीपक तिवारी एवं सैकड़ो भक्त गण उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel