Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सभी विभागीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधितों के साथ की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 16-02-2024

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, फसल राहत योजना की विस्तार पूर्वक समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने समीक्षा बैठक की। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्री पीयूष सिन्हा, सभी विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबन्धक समेत अन्य बैठक से ऑनलाइन जुड़े। बैठक में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और फसल राहत योजना के सफल संचालन को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।

सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को प्राथमिकता में रखते हुए सभी योग्य लाभुकों को करें लाभान्वित

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना अंर्तगत उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू किया जाए और इस क्रम में जितने भी योग्य लाभुकों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है उनको भी चिन्हित किया जाए। उक्त लाभुकों को नियमानुसार लाभान्वित करने हेतु जाति प्रमाण पत्र हेतु सभी जरुरी प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हे भी मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाए।

राज्य सरकार द्वारा 50-60 वर्ष आयुवर्ग के महिलाओं, अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अनुसूचित जाति (SC) के व्यक्तियों को का लाभ दिया जायेगा। इन वर्गों के लिए 20 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक सभी प्रखंडों में पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभुकों को 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले कैम्प में भाग लेने के लिए जागरूक किया जाए और शत प्रतिशत लाभांवित किया जाए।

साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत लाभुकों को योजना के लाभ के संबंध में जागरूक करने, राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे 75% एवं 90% की सब्सिडी के संबंध में जनजागरूकता लाने का निर्देश दिया गया। दुधारू गाय की योजना, बत्तख, कुक्कुट पालन आदि की योजना से योग्य लाभुकों को अभियान मोड में कार्य कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एलडीएम को सभी बैंक शाखा को अपने पोषक क्षेत्र के शत प्रतिशत योग्य लाभुकों का खाता खोलने का निर्देश दिया।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। हल्का स्तर पर पटमदा और घाटशिला में भूमि का सत्यापन लंबित है जिसे यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं फसल का सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश कृषि पदाधिकारी को दिया गया। उन्होंने कहा कि एटीएम /बीटीएम की टीम को लगाकर इस कार्य को जल्द पूर्ण करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel