Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

राष्ट्र की समृद्धि मोदी की गारंटी है (राजेंद्र मिश्रा)- प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 21-02-2024

राष्ट्र की समृद्धि मोदी की गारंटी है (राजेंद्र मिश्रा)- प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कल्याणी देवी एवं बैरहना चौराहे पर आयोजित किया गया 

 इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्प दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र की समृद्धि मोदी की गारंटी है और इस गारंटी को पूरा करने के लिए मोदी सरकार अपने 10 साल की कार्यकाल में जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने का कार्य किया उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक भारतीयों को मुफ्त राशन का वितरण किया, 4 करोड़ से अधिक गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर दिया, जल जीवन मिशन के तहत 14 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया और 100% घरों में बिजली पहुंचने का काम किया और प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 53 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण उपलब्ध कराया, 51 करोड़ से अधिक जन धन खाता खोलकर गरीबों को बैंक की व्यवस्था से जोड़ा, किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11.8 करोड़ से अधिक किसानों को 2.8 लाख करोड रुपए से अधिक सीधी आर्थिक मदद की ,10 करोड़ से अधिक मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए और 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया , और आयुष्मान भारत के तहत 55 करोड़ लाभार्थियों को ₹5 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा दी

और अंत्योदय के मूल मंत्र को साकार स्वरूप दिया

 इस अवसर पर भाजपा नेता राम जी केसरवानी,पूर्व पार्षद किरन जायसवाल ,मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी पार्षद ओपी द्विवेदी ने विकसित भारत के निर्माण में अपना विचार रखा

   मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत लाभार्थियों का अनुभव साझा किया गया सरकार की योजनाओं की डिजिटल फिल्म देखी गई सरकार की योजनाओं का शिविर लगाया गया विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर का कैलेंडर एवं टी-शर्ट टोपी वितरण किया गया

   कार्यक्रम का संचालन दिनेश विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा ने किया

     कार्यक्रम के संयोजक संजीव जायसवाल आभा द्विवेदी रहे

     इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, प्रशांत शुक्ला,पार्षद नीरज टंडन, राममूर्ति विश्वकर्मा, शिखा खन्ना ,रोशनी अग्रवाल, नीलू शुक्ला ,नवीन शुक्ला, राकेश भारती, प्रमोद पांडे, सोनू सिंह, सनी सोनकर विपिन चोपड़ा श्याम जी अग्रवाल योगेश केसरवानी,मधुसूदन निषाद , शंभूशरण सिंह, भारतीय जनतापार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता जनार्दन उपस्थित रही

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel