Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

अद्भुत उत्साह! राम की भक्ति में डूबा लखनऊ, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठी लक्ष्मण नगरी

Published on: 22-01-2024

लखनऊ- 500 साल बाद आज वह ऐतिहासिक शुभ दिन देखने को मिला है, जब भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आज लक्ष्मण नगरी लखनऊ भी पीछे नहीं रही। सुबह से ही मंदिरों में भगवान श्री राम के आगमन पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में सुंदरकांड, श्री हनुमान चालीसा और राम भजनों का दौर चला| मंदिरो में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखी। लोगों ने मंदिरो में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर अपने आप को उस पल का साक्षी बनाया, जिसका कई पीढ़ियां सदियों से इंतजार कर रही थीं, वह आज पूरा हो गया | पूरा शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा और सभी लोग राम की भक्ति में झूमते नजर आए। जबकि बच्चे और युवा टोलियां बनाकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निकल पड़े। वहीं जगह-जगह डीजे पर अपने अराध्य के भजनों पर लोग झूमते रहे। साथ ही आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। इसके अलावा भागवान श्रीराम के स्वागत में पहले से पूरे शहर को सजा दिया गया था। वहीं आज 500 साल बाद ये शुभ घड़ी आते ही लोग झूम उठे। जिसके बाद मिठाइयां और लंगर बांटकर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। शहर के कालीबाड़ी समेत अन्य कई इलाकों में तो लोगों का उत्साह देखने लायक था। सैकड़ों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और डीजे पर जमकर डांस किया। साथ ही शहर में श्रीराम, माता सीता, लक्षमण और हनुमान जी भव्य झांकियां भी निकाली गईं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel