Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बने : बन्ना गुप्ता

Follow

Published on: 04-09-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न सरकारी ऐजेंसी जिस मे मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति,पेयजल स्वच्छता विभाग, उर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ समीक्षा बैठक किया।

समीक्षा बैठक का शुरुआत जमशेदपुर अधिसुचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम के साथ हुई जिसमें विभाग के कार्य प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा के साथ क्षेत्र में सफाई कर्मियों की संख्या बल में बढ़ोतरी किये जाने, खराब स्ट्रीट लाईट के मरम्मतीकरण तथा नए स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन किये जाने, नियमित रूप से क्षेत्र में फॉगिंग एवं एंटी लावी का छिड़काव किए जाने, हाईमास्ट लाईट, डीप बोरिंग एवं चापाकल की मरम्मतीकरण कराये जाने की निर्देश दिया गया।

उर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में श्री बन्ना गुप्ता ने क्षेत्र के सभी जर्जर विद्युत पोल एवं जर्जर तार तथा अर्थिंग तार को बदलकर नए पोल और तार लगाने। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन 100 KVA जहाँ क्षमता से अधिक भार है वहाँ 200 KVA का ट्रांसफार्मर लगाने तथा मुख्य मार्ग में अंडर ग्राउंड केबल लगाए जाने अधिष्ठापन किये जाने का निर्देश दिया।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इंटकवेल में सुचारू रूप से पेयजल आपूति हेतु विभाग को दो अतिरिक्त मोटर की आवश्यकता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुराना मोटर के स्थान पर उन्हें एक नया मोटर की आवश्यता है एवं एक अतिरिक्त मोटर जो चालू मोटर के खरब होने पर स्टैंड बाई रखे जाने की आवश्यकता है।

जिस पर श्री बन्ना गुप्ता जी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को माननीय मंत्री से फोन पर बात कार उन्हें तत्काल जमशेदपुर (पश्चिम) के मानगो स्थित इंटकवेल हेतू दो और मोटर उपलब्ध किए जाने की आवश्यकता को बताया जिस पर विभागीय मंत्री ने मोटर उपलब्ध कराये जाने पर अपनी स्वीकृति दी है, साथी ही बन्ना गुप्ता ने इंटकवेल की सफाई कराने का निर्देश दिया एवं श्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मानगो के जिस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है उन क्षेत्रों में पेजल एवं स्वच्छता विभाग सार्वजनिक पानी टंकी का निर्माण करें जिसमें नल भी लगी हो ताकि बस्तीवासी शुद्ध पेयजल से वंचित न रहे।

पथ निर्माण के समीक्षा बैठक में श्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमशेदपुर (पश्चिम) विधानसभा में लगभग 25 करोड़ की योजना प्रक्रियाधीन है। अधिकारी 15 दिनों के अंदर विभागीय कारवाई पूर्ण कर योजनाओं को शीघ्रातिशीघ्र धरातल में उतारने का कार्य करें।

पथ निर्माण विभाग को माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के पहले निर्मणाधीन फ्लाओवर् जो जमशेदपुर के खासकर मानगो को जाममुक्त बनाने के लिए अति आवश्यक है इसे गुणवत्ता पूर्ण और शीघ्र बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये l

खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने निर्देश दिया कि आम लोगों को राशन कार्ड बनाने में काफी दितकत हो रही है अधिकारी सभी लंबित आवेदन का शीघ्रातिशीघ्र निष्पादन करें एवं यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिले साथ ही गरीब की थाली में अनाज पहुंचे अधिकारीयों को यह सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूति मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह एवं संवेदनशील होकर कार्य करें एवं प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पागदान पर खड़े लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel