Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अध्यक्ष राजस्व परिषद हेमन्त राव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण!

Published on: 21-02-2024

शमसुलहक ख़ान की रिपोर्ट

अध्यक्ष राजस्व परिषद हेमन्त राव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण!

बस्ती – मा. अध्यक्ष राजस्व परिषद हेमन्त राव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, भूलेख अनुभाग तथा आपदा प्रबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया है कि आवेदन प्राप्ति तथा कार्रवाई हेतु संबंधित कार्यालय को भेजे जाने की तिथि भी रजिस्टर में अंकित की जाए। मुख्यमंत्री दुर्घटना कृषक बीमा योजना के दावो के निस्तारण में समय सीमा का ध्यान रखा जाए। प्राप्त प्रकरण में निर्णय लेने के लिए प्रत्येक माह की 20 तारीख को बैठक अवश्य करायी जाए।
उन्होंने संयुक्त कार्यालय में न्याय सहायक से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के संबंध में जानकारी लिया। उन्होंने राजस्व सहायक से अधिकारियों के सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, वार्षिक कैरेक्टर रोल के बारे में जानकारी लेते हुए उसे अपडेट करने का निर्देश दिया है। शस्त्र पटल पर उन्होंने नवीनीकरण आवेदन पत्र प्राप्त करने, उसे जांच के लिए संबंधित थाने को भेजना तथा रिपोर्ट प्राप्त होने पर रजिस्टर में दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सभी रजिस्टर में गोसवारा बनाने के लिए निर्देशित किया। संयुक्त कार्यालय में उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने तथा विविध पत्रावलियों का निरीक्षण किया। अभिलेखागार पहुंचकर उन्होंने नकल के लिए 16 फरवरी को प्राप्त आवेदन पत्र की जानकारी हासिल किया। उन्हें बताया गया कि कुल 124 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 88 का नकल उसी दिन जारी कर दिया गया।
भूलेख अधिष्ठान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रपत्रों को कंप्यूटराइज किया जाए तथा सॉफ्ट कॉपी में भी उसे सुरक्षित रखा जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के पत्रावली देखते हुए उन्होंने पाया कि 230 में से 162 प्रकरणों में भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिया की रजिस्टर में भुगतान की तिथि के भी डेट लिखी जाए। आपदा प्रबंधन अनुभाग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कंबल खरीद तथा प्राकृतिक आपदा में दी गई आर्थिक सहायता की जानकारी लिया। उन्हें बताया गया कि जैम पोर्टल से 8790 कंबल खरीद कर वितरित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, एडीएम कमलेश चन्द्र, सीआरओ संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्टेªट शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, विनोद पाण्डेय, शत्रुहन पाठक तथा पटल सहायक उपस्थित रहें।
इसके पहले मा. अध्यक्ष राजस्व परिषद ने जनपद के हर्रैया तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खतौनी, रिकार्ड रूम, मुकदमो का परवाना, अमलदरामद आदेश जारी होने में कितना समय लगा, भू-लेख/मुआयना कक्ष अभिलेखागार, रजिस्ट्रार कानूनगो भू-लेख अभिलेखागार, परगना रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि बोर्ड की मंशानुरूप राजस्व वाद व राजस्व कार्य में गति लायी जाय। उन्होने कहा कि सक्शेसन, बैनामा, पैमाईश, बटवारा के कार्यो को समयान्तर्गत पूर्ण किया जाय।
उन्होने कहा कि 15 रूपये में खतौनी मिल जाती है और अब सब आनलाईन कर दिया गया है। उन्होने राजस्व बोर्ड की मंशा के अनुसार संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खतौनी देने में शिथिल रवैया ना अपनायें। उन्होने कहा कि बोर्ड की मंशानुरूप आनलाईन खतौनी जैसी भी है, उसी रूप में सबको नजर आये। हर्रैया तहसील के कुछ गॉव की खतौनी अभी आनलाईन नही हो पायी है, इस पर उन्होने कहा कि इसके लिए निर्देश दिया गया है कि छूटे हुए गॉव की भी आनलाईन प्रक्रिया पूर्ण करें। खतौनी काउण्टर के निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिया कि काउण्टर संख्या 1 एवं 2 की खिड़कियों को सही कराये तथा बाहर कच्ची जमीन को फर्श करायें।
उन्होने रिकार्ड रूम में नकल का मुआयना करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नकल देने में शिथिलता क्षम्य नही होगी तथा वादकारी को समय से नकल देना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिया है मुकदमों में अमलदरामद व परवाना आदेश देने में, आदेश जारी होने में तथा खतौनी में अंकित होने में विलम्ब ना हो। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी विनोद पाण्डेय, तहसीलदार अनुराग सिंह, सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel