Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दी गयी भावपूर्ण विदाई– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 03-03-2024

अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दी गयी भावपूर्ण विदाई– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

     अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय के स्थानांतरण होने के पश्चात शनिवार को कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावपूर्ण विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने कहा कि स्थानान्तरण सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है। स्थानान्तरण होने के बाद उस अधिकारी की कार्यशैली याद रहती है। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अपने दायित्वों का बड़ी कुशलता के साथ निर्वहन किया। वे अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी तनमयता के साथ पूरा करते थे। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की, वे जहां पर भी रहेंगे, अपने दायित्वों का निर्वहन इसी तरह कुशलता के साथ करते रहेंगे। मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी वे इसी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।  

    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपद में बितायें अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद प्रयागराज का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। प्रयागराज के कार्यकाल में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है, जो कि आगे बहुत ही लाभप्रद होगा। उन्होंने यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा भी उनके साथ बिताये गये अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया। विदाई समारोह में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मोमेण्टों भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel