Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अभूतपूर्व अपार जनसमूह के साथ प्रदीप ने किया नामिनेशनझांसी – झांसी ललितपुर लोक सभा से

Published on: 02-05-2024

झांसी झांसी ललितपुर लोक सभा से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कालीमाता मन्दिर और लक्ष्मी देवी मन्दिर में दर्शन कर उनसे आर्शीवाद लेकर अभूतपूर्व अपार जन समूह के साथ लक्ष्मीगेट से नामांकन जुलूस के साथ प्रस्थान किया। एक किलोमीटर लम्बा जुलूस और प्रदीप जैन ज़िन्दाबाद के गगन चुम्बी नारों के साथ सैकड़ों की तादाद में महिलओं ने भी इस जुलूस में भागीदारी की। जुलूस जहां से भी निकला लोगों ने प्रदीप जैन आदित्य पर फूल बरसाये और गले में फूल मालाएं डालीं और प्रदीप जैन ज़िन्दाबाद के नारे लगाये। चन्द्रपाल सिंह यादव, बृजेन्द्र व्यास, राहुल रिछारिया, सत्येन्द्र पाल सिंह, योगेन्द्र सिंह पारीछा, अरशद खान, मनोज गुप्ता, ग्यादीन कुशवाहा, अरविन्द वशिष्ठ, बृजेन्द्र सिंह, अर्चना गुप्ता, तनवीर आलम, भी जोशोखरोश के साथ कन्धे से कन्धा और कदम से कदम मिला कर चलते रहे। प्रदीप जैन ने भावनात्मक होते हुए कहा कि जहां से हम गुजर रहे हैं यहां हमारा बचपन बीता है यहां हमने उम्र गुज़ारी है। इस शहर के लोगों के बीच हमने दुख सुख की बातें की हैं। आपस में दुख सुख बॉटें हैं, वही लोग आज हमारे साथ हैं। कोई हमारे पिता समान है तो कोई हमारे छोटे या बड़े भाई की तरह है। झांसी का बच्चा-बच्चा प्रदीप जैन को जानता है। क्योंकि प्रदीप जैन झांसी की गलियों में सदा घूमता रहा है। प्रदीप जैन को कार की ज़रूरत नहीं है। प्रदीप तो स्कूटर, मोटर साईकिल, साईकिल किसी पर भी बैठ कर चल देने वाला साधरण मानस है। झांसी में हमने जन्म लिया लेकिन ललितपुर क्षेत्र भी हमारा कार्यक्षेत्र रहा है। ललितपुर निवासियों ने अगर एक आवाज़ लगायी तो प्रदीप जैन आदित्य ने उनके लिए भी कभी देर नहीं की है। ललितपुर के लोग आज भी भूले नहीं है जब खाद लेने वालों की लाईन में लग कर एक किसान की मौत हो गयी थी। सरकार कोई मुआवज़ा देना नहीं चाहती थी आधी रात के बाद ललितपुर पहुॅच कर तब हमने उसका मुददा उठाया था। हमारे सम्पर्ण भाव की वजह से ही बडी तादाद में इस जुलूस में शामिल होने ललितपुर से भी लोग आये हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायेगी और अगर झांसी ललितपुर की जनता उन्हें आर्शीवाद देगी तो वो अपनी जिम्मेदारी और ज़्यादा अच्छी तरह निभायेंगे। उन्होंने कहा कि झांसी ललितपुर की जनता उन्हें आर्शीवाद देगी तो वो अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और मेहनत से निभायेंगे और झांसी ललितपुर को वो संस्थान देने की कोशिश करेंगे जिसके लिए दूसरे सोचते भी नहीं हैं। मैं वादा करता हूॅ कि मैं फिर अपनी जन्म भूमि का कर्ज उतारने का भरसक प्रयत्न करूॅगा।
इस नामिनेशन जुलूस में इम्तियाज़ हुसैन, अनिल बटटा, कन्हैया कपूर, हेमन्त रावत, पिंकी जैन, अनिल रिछारिया, अरविंद बब्लू, विवेक बाजपेयी, बलवान सिंह, भरत राय, मोहम्मद शाहिद, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, शभू सेन, चन्द्रशेखर तिवारी, देवी सिंह कुशवाहा, राम कुमार शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा, राकेश रजक, नवनीत किलेदार, हबीबुर्ररहमान चंदा, आशिया सिददीकी, अफज़ाल हुसैन,इरफान खान, राशि साहू, पार्वती देवी, प्रीति श्रीवास, आशिया सिददीकी, राजेन्द्र राय, जगमोहन मिश्रा, राजेन्द्र रेजा, सीताराम यादव, रामरूप जाटव, वीरेन्द्र कुमार झा, गौरव कंचन, आबिदा खान, आरिफ सलीम, अजय जैन, अखलाक मकरानी, अमीर चंद, गिरजा शंकर राय, हाफिज शहनवाज, हाजी नूर उददीन, हरवंश लाल, हैदर अली, इदरीस खान, इन्दिरा रायकवार, मेवालाल भण्डारिया, किरन साहू, किश्वरजहॉ, सीडी लिटौरिया, मंसूर अली, रईस काजी, महमूद भिश्ती, मुन्नी कनौजिया, प्रदीप गुर्जर, प्रताप रायकवार, आतिफ इमरोज़, कमर राजा, रशीद मंसूरी, रशीद अंसारी, रशीद कुरैशी, राजेश रानी, संजीव चौरसिया,
शहनाज, विनय उपाध्याय, नेहा शर्मा, फरीदा, हिना, गुडडो नजमा शाहिन, शहजादी, कल्पना शर्मा और मज़हर अली के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

अभूतपूर्व अपार जनसमूह के साथ प्रदीप ने किया नामिनेशनझांसी ( उजेन्द्र पटेल) – झांसी ललितपुर लोक सभा से

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel