Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आज का युवा राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ चल रहा है –राजेश राजभर— प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 24-02-2024

आज का युवा राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ चल रहा है –राजेश राजभर— प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

25 फरवरी से 5 मार्च तक युवा चौपाल का होगा आयोजन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रयागराज महानगर के द्वारा भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे की अध्यक्षता में आगामी होने वाले कार्यक्रम युवा चौपाल को लेकर कार्यशाला एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का युवा  राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित होकर राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ चल रहा है और विकसित भारत के निर्माण में अपने कर्तव्य को भी निभा रहा है

 इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए रोहित पप्पू पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि   दिनांक 25 फरवरी से 5 मार्च तक युवा मोर्चा के द्वारा सभी मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा और इस कार्यक्रम में युवाओं को जोड़ा जाएगा

   मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि युवा चौपाल का शुभारंभ 25 फरवरी दोपहर 12:00 बजे से  खुल्दाबाद मंडल से किया जाएगा और प्रयागराज महानगर में 300 स्थानों पर चौपाल लगाकर  मोदी सरकार ने जो छात्रों के हित में कदम उठाए हैं उन सभी योजनाओं को लेकर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा

   *कार्यक्रम का संचालन शुभम पांडे बाला ने किया* 

      इस अवसर पर   तन्मय उपाध्याय, विश्वजीत सिंह (शानू ),रतन मित्तल ,आदर्श सोनकर ,आकाश मिश्रा, आस्तिक शुक्ला, सतीश केसरवानी, महेंद्र यादव , आदि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel