Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर किया हर्ष व्यक्त

Published on: 02-04-2024

कार्यकर्ताओं में होगा नई ऊर्जा का संचार । : ग्यादीन कुशवाहा

झांसी। आज आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर आम आदमी पार्टी झांसी के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी। सांसद संजय सिंह को जमानत मिल जाने पर कार्यकर्ताओं में एक नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है, अब लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रचार को और धार मिलेगी। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की राजनीति झूठ और दुर्भावना पर आधारित है, आम आदमी पार्टी सहित विपक्ष के नेताओं पर झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है लेकिन जनता सब समझ चुकी है।

भाजपा की झूठ की राजनीति का एक उदाहरण आज झांसी में भी देखने को मिला जब भाजपा ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में असत्य तथ्यों पर आधारित प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि कोर्ट द्वारा विपक्षी नेताओं सहित सांसद संजय सिंह को कोर्ट द्वारा जमानत नहीं दी जा रही जबकि आज ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा सांसद संजय सिंह जी जमानत दे दी गई है, भाजपा की यही कार्यशैली है कि बिना तथ्यों के झूठ फैला कर लोगों को गुमराह कर अपना मतलब पूरा करना।

आज की बैठक में जिलाध्यक्ष अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, जिला सचिव आजाद चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, शोभाराम, बाबूलाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

संचालन पुत्तू सिंह कुशवाहा ने किया आभार महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने व्यक्त किया।

आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर किया हर्ष व्यक्त
गरीबों और मजलूमों की आवाज अब फिर से मुखर होगी। : प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता
भाजपा की राजनीति झूठ और दुर्भावना पर आधारित । : जिलाध्यक्ष अरशद खान
भाजपा की राजनीति झूठ और दुर्भावना पर आधारित । : जिलाध्यक्ष अरशद खान

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel