Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आदर्श ने किया आदर्श स्थापित-

Follow

Published on: 21-02-2024

आदर्श ने किया आदर्श स्थापित-
दादा हलकू की नीयत की हुई मुक्त कंठ से सराहना
टीकमगढ़। पुलिस सहायता केन्द्र के आरक्षक आर्दश और गांव नगदा बम्हौरी के एक किसान हलकू की ईमानदारी को लेकर जिला अस्पताल में चर्चाएं गर्म रहीं। यहां एक महिला के गुम हुए जेवर और नगदी को उन्होंने उसे वापिस लौटा कर ईमानदारी की एक और मिशाल पेश की है। आरक्षक आदर्श की सेवाओं को लेकर पहले से ही रोगियों एवं उनके साथ आने वालों में वह लोकप्रियता हासिल किए हुए हैं। जब नीयत साफ हो, तो पराया सोना भी मिट्टी की तरह लगता है। पराया धन और पराई नारस पर नजर डालने वालों का सम्मान नहीं होता। यहां नगदा बम्हौरी निवासी एक किसान हलकू यादव उम्र 73 वर्ष ने यहां एक नजीर पेश की है। उन्होंने बट्ट में रखे सोने के जेवरात और नगदी मिलने पर पुलिस चौकी जिला अस्पताल के सुपुर्द कर दी और पुलिस सहायता केन्द्र के आरक्षक आदर्श शर्मा ने यह जेवरातों एवं नगदी वाला बटुआ जिला अस्पताल इलाज के लिए आए व्यक्ति मोहम्मद रिजवान निवासी जतारा के सुपुर्द कर दिए। रिजवान ने बताया कि उनकी मम्मी 28 दिसम्बर 2023 को पर्स लिए थीं, जो खो गया था। रिजवान ने कहा कि दादा की इमानदारी की वह दिल से सराहना करते हैं। उन्होंने तो सोच ही लिया था कि अब सोने के जेवरात और नगदी मिलने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि पर्स में सोने के टोक्स एवं 1030 रूपए मौजूद रहे। आरक्षक आदर्श शर्मा ने इस मामले में काफी खोजबीन की और अतंत: उन्हें भी इस प्रयास के दौरान राहत मिली। जिला अस्पताल में मौजूद लोगों ने दादा श्री यादव की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की बाद कही। उनकी ईमानदारी एवं साफ नीयत को लेकर लोगों ने प्रशंसा की। आरक्षक आदर्श ने भी दादा हलकू यादव का स्वागत और सम्मान कर प्रशंसा की है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel