Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आमजन ने प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रमों को देखा और सराहा — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 19-02-2024

आमजन ने प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रमों को देखा और सराहा — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

ऑनलाइन क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार।

प्रयागराज 19 फरवरी। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में प्रयागराज महानगर में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा का जागरूकता गाड़ी आज हाशिमपुर रोड में प्रथम सत्र में तथा माधव ज्ञान केंद्र खारकौनी नैनी में द्वितीय सत्र में पहुंची।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र व हकदार को जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य कैंप, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला, समाज कल्याण, दिव्यांगजन शक्तिकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, आधार, जिला नगरी विकास अभिकरण, आपूर्ति  विभाग आदि के शिविर लगाए गए।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में व द्वितीय सत्र में माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारणों को उपस्थित जन समुदाय को एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया गया। उपस्थित लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधनों से अभिभूत हो करकर उनकी प्रशंसा की। उपस्थित लोगों को विकसित द्वारा से संबंधित कैलेंडर, बुकलेट व ब्रोसर आदि उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग किया तथा चार लोगों ने पुरस्कार स्वरूप विकसित भारत से संबंधित टी-शर्ट व कैप प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई गई  साथ ही जो योजनाओं के लाभार्थी हैं उन्होंने अपनी कहानी अपनी ही जुबानी के माध्यम से उपस्थित लोगों को बताया।

खरकौनी नैनी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के दौरान सचिन जायसवाल सोनू पाठक, ज्योति वर्षिनी ज्योति वार्ष्णेय,  अर्चना शुक्ला, गणेश वर्मा, अमन शर्मा, रजत दुबे पंकज केसरी, योगेश शुक्ला, ज्ञानेश्वर शुक्ला, मनोज मिश्रा, हरीश मिश्रा, दिलीप केसरवानी ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद तिवारी, नरसिंह, सभासद रणविजय डब्बू, मयंक यादव, चंद्रभानु कुशवाहा, रजत दुबे, लल्लू राम जी, अजीत त्रिपाठी, अजय सिंह, शिवदानी सिंह, तेजू सिंह, अवधेश कुमार, डॉक्टर सी. के. द्विवेदी, आकाश विश्वकर्मा तथा जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी व सफाई निरीक्षक कृष्णराज चंद्राकर आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राम मूरत ने बताया कि दिनांक 20 फरवरी 2024 को प्रथम सत्र में जगमग हाता राजरूपपुर तथा द्वितीय सत्र में ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी कार्यक्रम के दौरान पहुंचेगी।  लोगों से अपील है की बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सरकार की योजनाओं जानकारी व लाभ प्राप्त करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel