Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उंकार शब्द के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति होती मुनि श्री चंद्रप्रभसागर जी महाराज कुंडलपुर

Published on: 10-05-2024

हटा संवाददाता पुष्पेन्द्र रैकवार

अक्षय तृतीया
कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में अक्षय तृतीया पर्व धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन, विधान हुआ। ज्ञान साधना केंद्र परिसर के सामने पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की पूजन हुई। मुनि संघ एवं आर्यिका संघ की आहार चर्या संपन्न हुई ।मुनिश्री चंद्रप्रभसागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा हमारा देश धर्म प्रधान देश है ।इसमें अनेक प्रकार के संप्रदाय ,मजहब हैं, पंथ हैं, संस्कृति है ।सभी परंपरा में चार पुरुषार्थ बताए गए हैं धर्म अर्थ काम मोक्ष। जैसे दिशाएं चार हैं गति चार हैं उसी प्रकार यह पुरुषार्थ भी चार हैं। चारों पुरुषार्थों में धर्म पुरुषार्थ को प्रधानता दी गई है ।मंगलाचरण में आप बोलते उंकार आचार्य श्री को जो बहुत प्रिय था वह मंगलाचरण बार-बार बोलते थे ।ओंकार बिंदु संयुक्तम आचार्य महाराज बार-बार बोलते थे बड़े-बड़े योगी भी ओंकार का ध्यान करते हैं ।अंत समय उंकार निकले वह काम में आता है। आचार्य श्री उंकारा नमो नमः बोलते थे वह हमेशा बोलते थे। ओम शब्द के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति होती ।उसके माध्यम से अंतरंग भाव प्रकट होता। आचार्य श्री बोलते एक अक्षर बोलो सब कार्य हो जाएगा ओम अक्षर। धर्म से लेकर मोक्ष तक चार पुरुषार्थ है। दो पुरुषार्थ अर्थ और काम संसार में भटका देते ।जैसे-जैसे मन में विचार है वैसा-वैसा आचार होता चला जाता ।अंतरंग में शुभ परिणाम रखो हमेशा अच्छा सोचो ,सोच अच्छी रखो विचार के माध्यम से प्रचार प्रसार होता रहता है । जैसे विचार मन में रहते वैसा कार्य होता। मुनि श्री ने एक लकड़हारा का प्रसंग सुनाते हुए अपने प्रवचन को पूर्ण किया। मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज ने रामचरितमानस के प्रसंग को सुनाते हुए प्रवचन दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel