Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उत्तर मध्य रेलवे की केंद्रीय चिकित्सालय की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में , प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डा. जे. पी.रावत के संरक्षण में तथा चिकित्सा निदेशक डा. एस.के. हांडू के निर्देशन में मार्च महीने में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 02-03-2024

उत्तर मध्य रेलवे की केंद्रीय चिकित्सालय की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में , प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डा. जे. पी.रावत के संरक्षण में तथा चिकित्सा निदेशक डा. एस.के. हांडू के निर्देशन में मार्च महीने में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

इस अनुक्रम में प्रतिदिन एक निश्चित विषय पर केंद्रीय चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में संबंधित विषय पर विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। विशेषज्ञों द्वारा जानकारी पाने के लिए लोग इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

   जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ 1 मार्च को डा. जे पी रावत, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय में “तंबाकू जागरूकता प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. रोहित कुमार ने तंबाकू से होने वाले नुकसान इससे बचाव के विभिन्न उपाय बताए। उन्होंने लोगों से तंबाकू की लत पूर्ण रूप से छोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में डा. जे. पी. रावत, डा. एस. के. हांडू, डा. एस. पी. शर्मा, डा. कल्पना मिश्रा तथा डा. मंजुलता हांडू ने भी संबोधित किया तथा लोगों को जागरूक किया।

   2 मार्च को केंद्रीय चिकित्सालय परिसर में “रेबीज ~नई रेबीज रोधी टीका” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. अनुराग यादव ने रेबीज के नई वैक्सीन के बारे में बताया। उन्होंने रेबीज को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की रेबीज एक जानलेवा बीमारी है तथा वैक्सीन ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है। रेबीज वाहक जंतुओं के काटने पर प्राथमिक उपचार भी बताया, तुरंत ही चिकित्सक से सलाह लेकर वैक्सीन लगवाने तथा वैक्सीन का कोर्स पूरा करने की सलाह दी।अपने पालतू जानवरों का भी टीकाकरण अवश्य कराएं। इसके अतिरिक्त वैक्सीन की क्रिया प्रणाली पर भी उन्होंने संछिप्त व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डा. एस. के. हांडू, डा. एस. पी. शर्मा, डा. कल्पना मिश्रा  डा. मंजुलता हांडू , डा. एस. एस. नायक, डा. रीना अग्रवाल, डा. नुपुर पांडेय ने भी रेबीज के संबंध में लोगों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सालय कर्मी तरुण जैन, मोडेस्टा टोपेनो, सीता गुप्ता, राजकुमार, जितेंद्र वर्मा, सुमंती तथा सत्येंद्र कुमार ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel