Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 07-03-2024

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

आगरा मण्डल को प्रदान की गयी सर्वोत्तम मण्डल शील्ड

प्रयागराज मण्डल को मिली समग्र सुधार मण्डल शील्ड

72 रेल कर्मी हुए पुरस्कृत

आज दिनांक 07.03.2024 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2023 उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल की अध्यक्षता एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन श्रीमती शिखा गोयल, अपर महाप्रबंधक, समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल से पधारे मंडल रेल प्रबंधक गणों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ।  इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने उत्तर मध्य रेलवे के कुल 72 रेल कर्मी पुरस्कृत हुए ।  

इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “रेल सप्ताह समारोह का आयोजन न केवल हमे अपना आकलन करने का अवसर देता है बल्कि इस अवसर पर अपने कार्य से रेलवे को उत्कृष्ट बनाने वाले रेल कर्मियों को चुनने व सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। हम विभिन्न विभागों के कार्य निष्पादन का आकलन करते हुए दक्षता शील्डों का भी निर्धारण विभिन्न मंडलों एवं कारखाना को इस विश्वास के साथ प्रदान करते हैं कि आने वाले दिनों में उनके कार्य और अधिक परिमार्जित एवं प्रभावी होंगे। आज इस अवसर पर पुरस्कृत होने वाले सभी अधिकारियों व रेलकर्मियों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ। साथ ही, अन्य सभी रेलकर्मियों का आभार व्यक्त करता हूँ जिनके अथक परिश्रम से उत्तर मध्य रेलवे विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर हो रहा है।“ 

उन्होंने आगे कहा कि, “उत्तर मध्य रेलवे के पास एक सशक्त, कर्मठ व ईमानदार रेलकर्मियों की टीम है। मुझे आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि अपने कार्य के प्रति समर्पित व प्रतिबद्ध रेल कर्मियों के प्रयासों, सकारात्मक ऊर्जा व सहयोग से हम भविष्य में आने वाली सभी चुनौतियों का सफलता पूर्वक सामना करेंगे तथा उत्तर मध्य रेल को सुरक्षित तथा जन उपयोगी प्रणाली बनाने में निरन्तर प्रयास करते रहेंगे। हमें यह विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि हमारी नीतियाँ और हमारे कार्य जनहित में हों, क्योंकि हमारे सम्मानित ग्राहकों की संतुष्टि पर ही हमारा अस्तित्व निर्भर है। हमें हर पल ध्यान रखना होगा कि हमारी निस्वार्थ, निष्काम सेवा तथा रचनात्मक कार्यों से ही देश समर्थवान बनें।“

इस अवसर पर कार्यक्रम के शुभारंभ में  प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अनुराग त्रिपाठी द्वारा महाप्रबंधक महोदय का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाप्रबंधक तथा अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके उपरांत प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अनुराग त्रिपाठी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम मे सुश्री अपराजिता पटेल द्वारा शिव स्तुति (वंदना) प्रस्तुत की गयी तथा सुश्री अपराजिता पटेल एवं सुश्री मिताली वर्मा द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति की गयी, जिसको सभी उपस्थित रेलकर्मियों एवं आगंतुकों द्वारा सराहा गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मण्डलों, कारखानों व इकाईयों को शील्ड प्रदान की गयी। प्रयागराज मण्डल द्वारा सर्वाधिक शील्ड प्राप्त की गयी तथा मण्डल को समग्र सुधार मण्डल शील्ड प्रदान की गयी। वर्ष के सर्वोत्तम मण्डल के रूप में आगरा मण्डल को सर्वोत्तम मण्डल शील्ड प्रदान की गयी।

प्रयागराज मंडल को ट्रैक मशीन शील्ड, समग्र इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड, ट्रैकशन डिस्ट्रीब्यूशन शील्ड सामान्य सेवा एवं उर्जा दक्षता शील्ड, अंतर मंडलीय चिकित्सा शील्ड , वेस्ट कोचिंग रैक कप, माल भाडा परिचालन शील्ड, परिचालन विभाग दक्षता शील्ड , सुरक्षा दक्षता शील्ड, यात्री सुरक्षा शील्ड, सर्वश्रेष्ठ मंडल राजभाषा शील्ड, जन संपर्क समग्र दक्षता शील्ड प्राप्तत हुई।

झांसी मंडल को सर्वोत्तम मंडल लेखा विभाग शील्ड, रेल पथ (ट्रैक )शील्ड, रनिंग रूम शील्ड, सर्वोत्तम स्टेशन प्रमाण पत्र (महोबा), रोलिंग स्टाक दक्षता शील्ड सिगनल दक्षता शील्ड, मंडल स्क्रैप संग्रहण शील्ड प्राप्तर हुई ।

आगरा मंडल को वाणिज्य शील्ड, स्टेशन साफ़-सफाई शील्ड (आगरा कैंट), ब्रिज शील्ड, वेस्ट कोचिंग डिपो कप(आगरा डिपो), समय पालन में सुधार शील्ड, संरक्षा दक्षता शील्ड, स्थापना  कार्यो में सर्वोत्तम शील्ड, दूरसंचार दक्षता शील्ड, खेलकूद शील्ड प्राप्तक हुई ।

इनके साथ ही इंजी./निर्माण दक्षता शील्डल – उप मु.इंजी./नि. कानपुर, भण्डा्र दक्षता शील्ड  – इलेक्ट्रिक लोको शेड, झाँसी,  सर्वोत्‍तम चिकित्सा्लय शील्ड् – केन्द्री य चिकित्सािलय, प्रयागराज, सर्वोत्तडम स्वातस्य्लय  केन्द्रि शील्ड् – ग्वालियर स्वास्थ्य इकाई (झाँसी मण्डल ) को दी गई । 

 धन्यवाद ज्ञापन श्री मुदित चन्द्रा, मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन महोदय किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel